फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sugarcane laden trolley collides with high tension wire, five injured due to electric shock

Kushinagar News: गन्ना लदी ट्राॅली हाई टेंशन तार से टकराई, करंट से पांच घायल

Tue, 06 Feb 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 06 Feb 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane laden trolley collides with high tension wire, five injured due to electric shock
कप्तानगंज। हाई टेंशन तार में गन्ना लदी ट्राली टकराने से पांच लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद खेत में अफरातफरी मच गई। करंट लगने से अचेत हुए लोगों को सीएचसी पर लोग ले गए,जहां तीन की हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है, जबकि दो की हालत ठीक बताई जा रही है। खेत से सड़क पर चढ़ाने के दौरान ट्राली का धक्का देते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बसहिया उर्फ कप्तानगंज गांव के टोला बभनौली के पूर्व प्रधान भगवत गुप्ता के खेत में ट्राली पर सोमवार को गन्ना लादा गया। खेत से सड़क पर चढ़ने के दौरान ट्राली-ट्रैक्टर को भगवत गुप्ता (48), चौथी प्रसाद (50), बृझन प्रसाद (38), श्याम बदन (48), लाल बचन (50) धक्का दे रहे थे। सड़क के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार से गन्ना लदी ट्राली टकरा गई। करंट लगने से पांचों लोग अचेत हो गए। लोग शोर मचाते हुए दौड़े और उपकेंद्र पर इसकी जानकारी दी। तत्काल बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। जमीन पर गिरे करंट की चपेट में आने वालों को सीएचसी पर लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने पूर्व प्रधान भगवत गुप्ता, लाल बच्चन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, जबकि चौथी प्रसाद, बृझन प्रसाद और श्यामबदन की हालत गंभीर बताकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद मौके पर जुटे लोग आक्रोशित हो गए और बिजली निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। गांव वालों का कहना है कि जिस हाई टेंशन तार से गन्ना लदी ट्राली टकराई है।वह तार काफी नीचे है। इसकी शिकायत कई बार बिजली निगम एसडीओ और जेई से शिकायत किया गया गया है। बावजूद ढीले तार को अभी तक ठीक नहीं किया गया। बिजली निगम के एसडीओ सुनील कुमार पाल ने बताया कि करंट से पांच लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। ढीले तार को ठीक करा दिया जाएगा। इसके लिए जेई को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed