फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sugarcane-laden tractor-trolleys are running like death

Kushinagar News: मौत बनकर दौड़ रहीं गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

Thu, 11 Dec 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane-laden tractor-trolleys are running like death
पकड़ियार बाजार। जनपद की सड़कों पर गन्ना लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅलियां मौत बनकर दौड़ रही हैं। इससे न सिर्फ हादसे हो रहे हैं, बल्कि सड़क पर जगह-जगह जाम के कारण भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

राहगीरों के लिए खतरा बने ये वाहन दिन रात सड़कों पर सरपट दौड़ रहे हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इसकी जानकारी होने के बाद भी अधिकारियों की तरफ से न तो कोई कार्रवाई की जा रही है और न ही इसके रोकथाम की पहल की जा रही है। कुशीनगर एआरटीओ कार्यालय में करीब 32,000 ट्रैक्टर और 103 ट्राॅली पंजीकृत हैं लेकिन सड़कों पर हजारों की संख्या में ट्रैक्टर के पीछे मिट्टी और गन्ना समेत अन्य लदे सामान दौड़ते कहीं भी दिख जाएंगे।
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलों में जगह-जगह लगे गन्ना तौल केंद्रों के अलावा चीनी मिल तक ढुलाई के लिए पहले ट्रकों का प्रयोग होता रहा है लेकिन मौजूदा समय में ठेकेदार पैसा बचाने के चक्कर में कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले ट्रैक्टरों में मानकविहीन बगैर कामर्शियल में पंजीकरण कराया ट्राॅलों से गन्ना ढुलाई कराईं जा रही। यही नहीं अप्रशिक्षित नाबालिग चालक से इन ओवरलोड गन्ना भरे ट्राॅलियों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई चालक ट्रैक्टर पर साउंड सिस्टम लगाकर तेज आवाज में भोजपुरी या अन्य फिल्मी गीत बजाने के अलावा कई चालक अपने कान में मोबाइल का लीड लगाकर जब ट्रैक्टर तेज गति से सड़क पर दौड़ाते हैं तो सड़क पर जा रहे लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई बार छोटे वाहनों को पास लेने में भी काफी जोखिम उठाना पड़ता है। क्षमता से अधिक गन्ना लदे ओवरलोड ट्रालों का रेला प्रमुख मार्गों से हर आधे घंटे पर जब गुजरता है तो अनहोनी को लेकर लोगों की सांसें अटक जा रही हैं।
मार्ग पर बने पुलों की चढ़ाई पर चढ़ने के दौरान ट्रैक्टर के आगे का पहिया हवा में उठ जाता है। इससे हर दिन छोटे-मोटे हादसे हो रहे हैं। नौरंगिया, पकड़ियार, कोटवा, बिहारी छपरा, सएखउई, रामबाग, केरवनिया चौराहा सहित प्रमुख चौराहों पर शाम को अधिक भीड़ रहती है। जब वे चौक-चौराहे पर पहुंचता है तो वहां जाम लगा जाता है। ऊंचाई अधिक होने से हादसे का हमेशा डर बना रहता है।
दिन पर दिन बढ़ती जा रही ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली से दुर्घटना : बीते 26 नवंबर को खड्डा के बहोरा छपरा नहर पर महराजगंज के धनेवा निवासी अनूप शर्मा की ट्राॅली से दबकर मौत हो गई। बीते सात दिसंबर को खैरी निवासी विष्णु की ट्राॅले की चपेट में आने से मौत हो गई। बीते एक दिसंबर को जड़ार निवासी राज कुशवाहा व अल्ताफ की गन्ना लदे ट्राले से दब गए।

मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीते 16 नवंबर को बिहार के हथुवा निवासी सुधाकर की विशुनपुरा के बांसगांव के पास ट्राल की ठोकर से मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed