{"_id":"65f377d2c8384c33510fea96","slug":"sugarcane-farmers-upset-due-to-not-getting-weighing-slip-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114122-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तौल पर्ची नहीं मिलने से गन्ना किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तौल पर्ची नहीं मिलने से गन्ना किसान परेशान
Fri, 15 Mar 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
समउर बाजार। सेवरही चीनी मिल की तरफ से गन्ना तौल केंद्र पर पर्ची आपूर्ति की गति बेहद सुस्त है। इससे गन्ना किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि मिल की तरफ से पर्ची नहीं मिलने से गन्ना खेत में सूख रहा है।
किसानों का आरोप है कि गन्ना की छिलाई की समस्या पहले से है। अब पर्ची समय से नहीं मिल रहा है। तापमान बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यदि गन्ना तौल के लिए पर्ची समय से उपलब्ध नहीं होगी तो खेत में ही गन्ने की फसल सूख जाएगी। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। छिलाई की समस्या को दिखते हुए गन्ना तौल फ्री कर देना चाहिए, ताकि किसान समय से गन्ना मिल को भेज सकें। किसान कन्हैया पांडेय, रविंद्र, शिवनाथ, शिवशंकर, मेराज, गुड्डू ने कहा कि उनके कोटे की पर्ची समय के भीतर कर देनी चाहिए। इस संबंध में सेवरही चीनी मिल के क्षेत्रीय गन्ना अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि पर्ची निर्धारित मापदंड से जारी हो रही है। जल्द ही सभी किसानों के कोटे की पर्चियां उपलब्ध हो जाएंगी। घबड़ाने की कोई जरूरत नहीं है।