फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sugarcane crop is becoming an obstacle in the search for leopard

Kushinagar News: तेंदुए की तलाश में गन्ने की फसल बन रही बाधा

Sat, 24 Jan 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crop is becoming an obstacle in the search for leopard
खडडा। क्षेत्र में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी तेंदुआ का कोई सुराग नहीं लग सका है। वन विभाग की लगातार कांबिंग और गश्त के बावजूद ग्रामीणों में भय बना हुआ है। किसानों का कहना है कि जब तक गन्ने की फसल की कटाई नहीं होती और खेत खाली नहीं होते, तब तक तेंदुआ का पता लगाना मुश्किल है।
विज्ञापन

सिसवा गोपाल के सरेह में एक सप्ताह पहले सिसवा गोपाल गांव के सरेह में कम्पास (फंदे) में फंसा तेंदुआ रेस्क्यू के दौरान जंगल की ओर भाग निकला था। यह सरेह लगभग तीन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है, जिसकी सीमा गंडक नदी और महराजगंज जनपद से भी जुड़ी हुई है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गन्ने की फसल खड़ी होने के कारण ड्रोन सहित वन विभाग के अन्य आधुनिक उपाय भी कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं। शुक्रवार को वन दरोगा सदानंद यादव और वन आरक्षी राकेश कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed