{"_id":"8dc04713cd3872ecf948282e4c01190a","slug":"sugar-mill-gate-pit-squatted-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्डा चीनी मिल गेट पर धरना दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्डा चीनी मिल गेट पर धरना दिया
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। किसानों के खेतों में खड़े गन्ने के दो किस्मों बीओ 147 और सीओपी 9302 को अस्वीकृत बता तौल नहीं करने और चीनी मिल की राख से हो रहे प्रदूषण के विरोध में हियुवा कार्यकर्ताओं के साथ लोगों ने मिल गेट पर पहुंचकर धरना दिया। मिल के जीएम को ज्ञापन देने के बाद धरना समाप्त हुआ।
हियुवा के जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु की अगुवाई में कार्यकर्ता शनिवार को खड्डा चीनी मिल पहुंच कर किसानों के खेतों में खड़ी गन्ना के दो किस्मों की फसल को मिल की ओर से तौल करने में आनाकानी करने पर नाराजगी जताते हुए धरना शुरू कर दिया।
धरना दे रहे लोगों का कहना था कि किसानों ने बड़े क्षेत्रफल में गन्ना बो रखा है।
बोते समय किसानों को कोई जानकारी नहीं दी गई। अब अचानक मिल के लोगों ने अस्वीकृत प्रजाति बताकर तौल करने से आनाकानी की है, जो किसानों के साथ अन्याय है।
इसे सहन नहीं किया जाएगा। लोगों ने मिल की राख से हो रही परेशानी की ओर भी ध्यान दिलाया।
चीनी मिल के प्रबंधक लोकेश कुमार ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि इस किस्म की गन्ना तौल की जा रही है। आगे से इसकी बुआई न करें। राख से भी जल्द राहत मिल जाएगी।