{"_id":"66ca697b5513ba3c1e060d74","slug":"studies-will-start-in-the-medical-college-from-october-1-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122068-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में एक अक्तूबर से शुरू होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में एक अक्तूबर से शुरू होगी पढ़ाई
Sun, 25 Aug 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से मान्यता मिलने के बाद स्वशासी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की सभी बाधाएं पूरी तरह से दूर हो गई हैं। मेडिकल कॉलेज की 100 सीटों पर सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल, ऑल इंडिया से 15 सीटों पर एमबीबीएस के छात्रों ने कॉलेज को लॉक किया है। शेष 85 सीटों को स्टेट कोटे से सितंबर के दूसरे पखवारे में भर लिया जाएगा। एक अक्तूबर से कुशीनगर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
दो अलग-अलग स्थानों पर स्वशासी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया गया है। हरका के समीप रामपुर में एकेडमिक ब्लॉक व नर्सिंग हॉस्टल का निर्माण कराया जा चुका है। यहां मेडिकल की कक्षाएं संचालित होंगी। यहीं पर पांच भवन बनाए गए हैं। ब्वॉयज व गर्ल्स हॉस्टल, डॉक्टरों के आवास, प्राचार्य आवास, मल्टी परपज हॉल आदि का निर्माण कराया गया है। पहले सत्र में 74 फैकल्टी की 100 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया सितंबर में शुरू कर दी जाएगी।
0
दूसरी बार अपील करने पर मिली मान्यता
24 जून को तीन सदस्यीय टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। उस दौरान एनएमसी के मानक पर मेडिकल कॉलेज खरा नहीं उतर सका। फैकल्टी, बेड, वार्ड और इमरजेंसी वार्ड में कमी के कारण मान्यता नहीं मिल सकी थी। इन कमियों को 15 दिन में दूर करते हुए दोबारा अपील की मोहलत दी गई थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कमियों को दूर कर दोबारा अपील की थी मान्यता मिल गई। शेष कमियों को तीन महीने में दूर करने की बात कही गई थी। जल्द ही टीम एक बार फिर यहां निरीक्षण करने आने वाली है।
विज्ञापन
0
रामपुर में बने एकेडमिक ब्लॉक में एमबीबीएस की पढ़ाई होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज में 74 फैकल्टी होंगे और 100 सीटों पर नामांकन किया जाएगा। दूसरे प्रदेशों के 15 छात्रों ने इस कॉलेज का चयन किया है। शेष 85 सीटों पर स्टेट कोटे से नामांकन करते हुए एक अक्तूबर से पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी। -डॉ. आरके शाही, प्राचार्य, स्वशासी मेडिकल कॉलेज