फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Students were motivated to promote Hindi

विद्यार्थियों को हिंदी को बढ़ावा देने के लिए किया गया प्रेरित

Wed, 14 Sep 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students were motivated to promote Hindi
बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर में हिंदी दिवस पर बुधवार को आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते प्रोफेसर अ? - फोटो : KUSHINAGAR
विद्यार्थियों को हिंदी को बढ़ावा देने के लिए किया गया प्रेरित
विज्ञापन

पडरौना। जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में बुधवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इसमें हिंदी भाषा को एक सोच बताकर इसे बढ़ावा देने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया।
नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में प्रार्थना सभा के दौरान हिंदी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी हर भारतीय की पहचान है। इसको बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक भारतीय को ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। इस दौरान उप प्रधानाचार्य सुरेश प्रताप सिंह, कैप्टन राजीव यादव, अरविंद कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रमेश कुमार, अंकित मिश्र, बृजेश कुमार, अभिषेक भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उदित नारायण पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग में गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें प्राचार्य डॉ. ममता मणि त्रिपाठी ने हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। इस दौरान कैप्टन नरेंद्र मणि त्रिपाठी, समशेर मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर स्थित बुद्ध पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग में गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष अनंत मिश्र ने कहा कि हिंदी आज भी राष्ट्र भाषा बनने की राह देख रही है। यह हमारे देश की राजनैतिक इच्छाशक्ति की कमजोरी का परिणाम है। हिंदी को सिर्फ संपर्क भाषा कहने और मानने से काम नहीं चलने वाला। हिंदी संख्यात्मक दृष्टि से भी और मूल्य परकता की दृष्टि से भी राष्ट्र भाषा बनने की योग्यता रखती है। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ल ने राजनीतिक वाद-विवादों से उठकर हिंदी को संपर्क भाषा का विस्तार करने का आह्वान किया।
डॉ. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि वैश्वीकरण के दौर में हिंदी एक समृद्ध भाषा है। तकनीकी भाषा के रूप में हिंदी को विकसित करने की जरूरत है। गोष्ठी को डॉ. आमोद राय आदि ने संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन डॉ. गौरव तिवारी ने किया। इस दौरान राम नवल, आशुतोष तिवारी, डॉ. राम भूषण मिश्र, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सत्येंद्र गौतम, डॉ. उर्मिला यादव, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. रीना मालवीय, डॉ. ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे।
बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर व स्वामी दयानंद सरस्वती डिग्री कॉलेज धुरिया समेत कई शैक्षणिक संस्थानों में हिंदी मनाया गया। पिपरा बाजार स्थित किसान इंटर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अश्विनी पांडेय, ऋषिकेश तिवारी, विद्यानंद शुक्ल, डॉ. विष्णु प्रताप चौबे, सुनील कुमार पांडेय, धनंजय कुमार, संजय गौतम, सतीश कुशवाहा, नितिन कांबोज, शिवेंद्र कुमार चौबे, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
भुुजौली प्रमुख स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को हिंदी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि 1949 में संविधान की तरफ से हिंदी को राजभाषा तथा लिपि के रूप में देवनागरी को मान्यता दी गई। 14 सितंबर 1953 से पूरे भारत में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के अलावा नेपाल, पाकिस्तान, फिजी, मारीशस, गुयाना, त्रिनिदाद, सूरीनाम, तिब्बत आदि देशों में लोग हिंदी भाषा बोलते हैं। इस दौरान गिरिजेश मल्ल, संजय पांडेय, अभिषेक पांडेय, निर्भय मिश्र, सत्येंद्र मिश्र, शिल्पा प्रजापति, मनीष राय, आशीष सिंह, उत्तम प्रजापति, रजनीश मिश्र, रामस्वरूप पांडेय आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को सेवरही क्षेत्र के लोकमान्य इंटर कॉलेज जानकी नगर, पतिया देवी मनिराज इंटर कॉलेज जगदीशपुर, अंबिका नवोदय स्कूल राजेंद्र नगर, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल स्वर्ण नगर, मां सरस्वती इंटर कॉलेज पकड़ीयार पूरबपट्टी आदि स्कूल व कॉलेज में हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रहलाद केशरी, प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह, गोविंद सिंह, अनिल तिवारी, विकास मिश्र, रणवीर प्रताप शाही, राजेश कुशवाहा, राजू चौहान, रजनीश तिवारी, सुदीन अंसारी, राजकुमार वर्मा, मथुरा सिंह आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज में बुधवार को हिंदी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि हिंदी भाषा एशिया के कई देशों में बोली जाती है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी हिंदी भाषा को मान्यता दी है। उन्होंने बताया कि आधुनिक युग के हिंदी रचनाकारों ने हिंदी को और अधिक समृद्ध किया है। इस दौरान राजेश कुमार सिंह, देवेंद्र पांडेय, अशोक कुमार, मोहन यादव, मैनेजर, राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।

फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा स्थित एसबीएम पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग में हिंदी दिवस मनाया गया। डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने कहा हिंदी भारतीय संस्कृति की संवाहिका है। हिंदी विषय बहुआयामी है। उसमें रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। कार्यक्रम को डॉ. ज्योत्सना पांडेय, डॉ. प्रभाकर मिश्र, डॉ. पंकज चौरसिया, डॉ. गिरिजेश मिश्र आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आरपी शाही व संचालन डॉ. शीला श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान डॉ. प्रशांत बौद्ध, डॉ. कृष्णचंद्र चौरसिया, डॉ. रवींद्रनाथ तिवारी, डॉ. महात्मा प्रणव चतुर्वेदी, डॉ. विवेकानंद, उमेश कुमार, शास्वत चंदेल, बृजेश वर्मा, गिरिजेश गौड़, डॉ. श्रवण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed