{"_id":"689cebe659627353c2044ea9","slug":"students-were-given-information-about-symptoms-and-prevention-of-aids-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-143410-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार माह में सात हजार से अधिक लोगों पर कुत्तों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार माह में सात हजार से अधिक लोगों पर कुत्तों ने किया हमला
Thu, 14 Aug 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में कुत्तों का हमला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पूर्व में हुई घटनाओं को लेकर भी जिम्मेदार नहीं चेत रहे हैं। रास्ता चलते लोगों पर कुत्ते हमला कर दे रहे हैं। बाइक और कार सवार को भी निशाना बना रहे हैं। शहर में सड़क के किनारे लगे मांस की दुकानों के आसपास मंडराने वाले कुत्तों का अधिक हिंसक होना बताया जा रहा है। चार माह में सात हजार से अधिक लोगों पर कुत्ते हमला कर चुके हैं। यह स्वास्थ्य विभाग के आकड़े बता रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के अलावा सीएचसी पीएचसी पर कुत्तों के हमले के बाद लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जहां उन्हें एंटी रैबिज इंजेक्शन लग रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार चार माह में 7,777 लोगों को कुत्तों ने काटा है। यह लोग जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे हैं। अप्रैल माह में 2076 लोगों को कुत्ते ने काटा। इसमें विभाग की ओर से 1756 वायल खर्च किया गया। 7024 डोज लगाया गया है। वहीं मई में 1985 लोगों को कुत्ते ने काटा तो 1685 वायल के तहत 6740 डाेज लगाए गए है। जून में 1768 लोगों को कुत्तों ने काटा तो 1549 वायल खर्च कर 6196 डोज लगाए गए है। जुलाई में 1948 लोगों को कुत्ते ने काटा। 1816 वायल में 7264 डोज लगाया गया है। बुधवार को दोपहर में करीब एक बजे रामकृपाल सिंह, मधुकर उपाध्याय, कुंदन गोड़, रवि पटेल समेत 50 से अधिक लोग कुत्ता काटने के शिकार होकर पहुंचे थे। जिनको एंटी रैबिज लगाया गया था। कार्यवाहक सीएमओ डा. ब्रजनंदन ने बताया कि सीएचसी, पीएचसी पर एंटी रैबिज पर्याप्त है। कही कोई कमी नहीं है।