{"_id":"623a0f6edc3b9e1671161426","slug":"students-staged-a-sit-in-at-the-school-gate-kushinagar-news-gkp430725052","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने दिया स्कूल गेट पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने दिया स्कूल गेट पर धरना
विज्ञापन
मंसाछापर नेहरू इंटर कॉलेज के मुख्य गेट बंदकर कर धरने पर बैठे छात्र।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों ने दिया स्कूल गेट पर धरना
प्रबंधक के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
जटहां बाजार(कुशीनगर)। नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर का मुख्य गेट बंद कर यूपी बोर्ड में शामिल होने वाले विद्यार्थियों ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि करीब 200 विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र पर जन्म तिथि, फोटो, माता का नाम गलत अंकित है। शाम करीब 6:15 बजे प्रबंधक ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर धरना-प्रदर्शन समाप्त कराया।
मंगलवार को यूपी बोर्ड में शामिल होने वाले विद्यार्थी प्रवेशपत्र लेने पहुंचे थे। प्रवेशपत्र पर फोटो, माता का नाम, जन्मतिथि गलत अंकित था। इस मामले को लेकर विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य और प्रबंधक से मुलाकात की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वे हंगामा करने लगे। शाम करीब पांच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी पहुंचे और किशन कुशवाहा की अगुवाई में विद्यालय के मुख्य गेट को बंद कर धरना पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना था कि हाईस्कूल के छात्र हसनैन अंसारी के प्रवेशपत्र में माता का नाम तथा फोटो गलत लगा है। इसी तरह अब्दुल नसीब की माता का नाम गलत, अन्नू कुशवाहा का फोटो, निकी गौतम का फोटो व विषय गलत अंकित है। करीब 200 विद्याथियों के प्रवेश पत्र में गड़बड़ी है। प्रबंधक डॉ. विजय दत्त शुक्ल ने विद्यार्थियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। प्रबंधक डॉ. विजय दत्त शुक्ल ने बताया कि जो भी गड़बड़ी हुई है, उसके सुधार के लिए विद्यार्थियों को बुधवार को बुलाया गया है।
इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अभिषेक श्रीवास्तव, धवन जायसवाल, प्रांजल यादव, विनीत, उषा, रवि, शालिनी, सुजीत, अरुण, वीरेंद्र, प्रिंस आदि मौजूद रहे।