फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Students' data not updated, salary of 81 teachers stopped

Kushinagar News: छात्रों का डाटा अपडेट नहीं, 81 शिक्षकों का वेतन रोका

Thu, 04 Apr 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Students' data not updated, salary of 81 teachers stopped
पडरौना। यू-डायस पोर्टल पर शैक्षिक सत्र 2023-24 के छात्र-छात्राओं का डाटा अपडेट नहीं होने से जिले के 81 राजकीय और वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के अलावा संस्कृत बोर्ड के समस्त कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 20 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 21 वित्तपोषित संस्कृत विद्यालय समेत कुल 96 राजकीय और वित्तपोषित विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें से महज आठ विद्यालयों ने ही यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड किया है। अभी तक 81 विद्यालयों ने शैक्षिक सत्र 2023-24 में नामांकित छात्र-छात्राओं का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अब तक अपडेट नहीं किया है। जिन्होंने अपडेट किया है उसमें कई कमियां मिली है। इसको गंभीरता से लेते हुए इन विद्यालयों के समस्त कर्मचारियों का वेतन यू-डायस पोर्टल पर विद्यालय में नामांकित समस्त विद्यार्थियों का अपडेट होने तक बाधित कर दिया गया है। विभाग की तरफ से हुई इस कार्रवाई से जिले के शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि जिले के 81 विद्यालयों की तरफ से यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं किया गया। इन सभी विद्यालयों के समस्त कर्मचारियों का वेतन यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड होने तक बाधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित विद्यालयों की तरफ से पोर्टल पर डाटा अपलोड होने का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने पर उनका वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed