फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Student's body exhumed two days later, sent for post-mortem.

Kushinagar News: दो दिन बाद कब्र से निकाला गया छात्रा का शव, पोस्टमार्टम को भेजा

Sat, 26 Sep 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Student's body exhumed two days later, sent for post-mortem.
रामकोला थाना क्षेत्र के अहिर टोली में न्यायिक मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार व सीओ खड्डा अजय कुमार श्र - फोटो : 1
रामकोला। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल महुअवा में बुधवार को कक्षा सात की 12 वर्षीय छात्रा नेहा की संदिग्ध हालात में मौत के बाद शुक्रवार को उसका शव कब्र से निकाला गया। दो दिन पहले बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव दफना दिया गया था।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के अहीरटोली निवासी नेहा बुधवार को जूनियर हाईस्कूल महुअवा में पढ़ाई के दौरान बेहोश हो गई थी। विद्यालय के कुछ विद्यार्थी उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। सूचना मिलने पर परिजन छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के समय विद्यालय में तैनात इकलौते शिक्षक भी मौजूद नहीं थे। छात्रा की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। यह प्रदर्शन करीब ढाई घंटे तक चलता रहा। मामला बढ़ता देख तत्कालीन ग्राम प्रधान की मदद से कुछ लोगों ने पंचायत कराई।
विज्ञापन

बिना पोस्टमार्टम दफनाया गया था शव

पंचायत के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ही छात्रा के शव को दफना दिया गया। बताया गया कि इस दौरान खड्डा के उपजिलाधिकारी और रामकोला थानाध्यक्ष भी मौजूद थे। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आने की उम्मीद है। छात्रा की मौत के कारण को लेकर सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों ने लिया संज्ञान

मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद जिलाधिकारी संजय कुमार चौहान और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने प्रकरण का संज्ञान लिया। छात्रा के बाबा जवाहिर से भी आवेदन लिया गया। अपर जिलाधिकारी पवन कुमार के आदेश पर शुक्रवार को पडरौना के न्यायिक उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। खड्डा क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed