{"_id":"5fc8da388ebc3e9bb54318c6","slug":"students-and-teachers-tested-covid19-kushinagar-news-gkp375416878","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप में विद्यार्थियों और शिक्षकों की हुई कोविड जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप में विद्यार्थियों और शिक्षकों की हुई कोविड जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप में विद्यार्थियों और शिक्षकों की हुई कोविड जांच
गुरवलिया बाजार/लक्ष्मीगंज। स्कूलों में कैंप लगाकर विद्यार्थियों और शिक्षकों की कोविड जांच की गई। घोरठ शंकरपुर के लखी बाग में संचालित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। 167 विद्यार्थियों और शिक्षकों की कोविड जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन ने स्कूलों में भी कोरोना जांच का निर्देश दिया है। इसके तहत शुक्रवार को सीएचसी दुदही के डॉ. राहुल सिंह, शिवानंद तिवारी व सुबाष यादव की टीम ने किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोरठ शंकरपुर में कुल 167 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की कोरोना जांच की गई। सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई।
इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय कृष्ण सिंह, दीपनारायन प्रसाद, रामधनी प्रसाद, देवता मिश्र, चंद्रशेखर प्रसाद, विनोद कुमार पांडेय, महातम गुप्ता, सिराजुद्दीन अंसारी, अमरनाथ पांडेय, बृजेश पटेल, शिवनाथ पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, हरिराम ओंकारमल खेतान इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को कैंप लगाकर आरटीपीसीआर जांच के लिए 90 छात्रों का सैंपल लिया गया। उन्हें कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया।
पहले छात्रों का एंटीजन टेस्ट हुआ। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रधानाचार्य सहित 90 लोगों का सैंपल लिया गया। रामकोला सीएचसी के सीनियर लैब टेक्निशियन अजय कुशवाहा के साथ पहुंची स्वास्थ्य टीम ने जांच की। इस दौरान छेदी अंसारी, ममता जायसवाल, विशुनदयाल, श्रीराम कुशवाहा, रामगोपाल आदि मौजूद थे। संवाद