फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Student commits suicide after failing in exam

Kushinagar News: परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी

Thu, 15 May 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 15 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Student commits suicide after failing in exam
बनकटा बाजार। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने सीबीएसई परीक्षा में असफल होने पर खुदकुशी कर ली। किशोरी अपने परिजनों के साथ दिल्ली में रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौरा खास थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकटहा मिश्र निवासी अजय मिश्र उर्फ बिठ्ठान बाबा की 14 वर्षीय पुत्री पूजा मिश्रा ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में असफल होने पर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

अजय दिल्ली में नौकरी करते हैं, वहीं परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने बच्चों के साथ घर पर शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए आए थे। फिर वे लोग वापस दिल्ली लौट गए। मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट निकलने वाला था। परिवार के लोग खुश थे। हम ड्यूटी पर चले गए। उनका छोटा लड़का स्कूल से जब घर लौटा तो आवाज लगाकर दरवाजा खटखटाने लगा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा अंदर से कोई आवाज नहीं आई। कुछ समय के बाद अंदर का दरवाजा नहीं खुला तो वह चिल्लाने लगा। लड़के के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए। पड़ोस के लोग दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किए तब तक लड़की फंदा लगाकर आत्महत्या कर चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लेकर चली गई। पूजा परिवार में सबसे बड़ी थी। वह पढ़-लिखकर अफसर बनना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed