{"_id":"67b62d65697376855e02d6c7","slug":"strong-rooms-should-be-built-at-the-centres-the-chart-of-seating-plan-of-the-candidates-is-not-ready-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-132425-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: केंद्रों पर स्ट्रांग रूम बने, परीक्षार्थियों के सीटिंग प्लान का चार्ट तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: केंद्रों पर स्ट्रांग रूम बने, परीक्षार्थियों के सीटिंग प्लान का चार्ट तैयार नहीं
Thu, 20 Feb 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार (कुशीनगर)। यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होनी है। तीन दिन बचे हुए हैं, लेकिन परीक्षा केद्रों पर अब तक परीक्षार्थी के बैठने के लिए चार्ट तैयार नहीं हुआ है। हालांकि, केंद्र व्यवस्थापक अगले दो दिन में इसे पूरा करने का दावा कर रहे हैं। यह हाल तब है जब केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कितने परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, उसकी पूरी सूची केंद्र व्यवस्थापकों के पास उपलब्ध है। उत्तर पुस्तिकाएं भी पहुंच चुकी हैं। पेयजल, शौचालय व साफ सफाई का प्रबंध लगभग ठीक है। स्ट्रांग रूम भी बना लिया गया है। परीक्षा 12 मार्च तक चलेगी।
बोर्ड की तरफ से कुशीनगर में बुद्ध इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां हाईस्कूल की परीक्षा में 19 विद्यालयों के 835 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में 11 विद्यालयों के 736 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्र पर शौचालय का प्रबंध है, लेकिन विद्यार्थियों के लिए आरओ वाॅटर का कोई व्यवस्था नहीं है। यहां 14-15 कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराने की व्यवस्था है। स्ट्रांग रूम तैयार है, जिसमें डबल लाक आलमारी रखी गई है। प्रश्न पत्र यहां सुरक्षित कड़ी निगरानी में रखे जाएंगे। प्रधानाचार्य/केंद्र व्यवस्थापक उमेश उपाध्याय ने कहा कि कॉलेज में सरकार की मंशा के मुताबिक बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी पूरी है। साफ-सफाई व सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील हैं। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। प्रयास है कि पूरी परीक्षा नकल विहीन कराई जाएगी।
वहीं, कसया नगर के पुराने फाजिलनगर मार्ग स्थित महर्षि अरविंद विद्यामंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां हाईस्कूल की परीक्षा के लिए सात विद्यालयों के 755 परीक्षार्थी व इंटर के लिए पांच विद्यालयों के 665 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक गोविंद चतुर्वेदी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के मानक पूरे हैं। कहीं से कोई कमी नहीं है। तैयारी दो दिन में पूरी कर ली जाएगी। नकल विहीन परीक्षा कराया जाना प्रमुख मकसद है।