फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   strikers health going down

तीसरे दिन भी चला अनशन, बिगड़ रही हालत

Sat, 05 Nov 2016 11:11 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 05 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
strikers health going down
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
पडरौना। क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ पडरौना डिपो के कर्मचारियों का अमरण अनशन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। रोडवेज प्रशासन की तरफ से आंदोलन खत्म कराने का अब तक कोई प्रयास नहीं किया गया है। अनशनकारी कर्मचारियों की हालत बिगड़ रही है। शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी इस आंदोलन का समर्थन करते हुए अन्य कर्मचारी संगठनों से भी सहयोग की अपील की है। 
विज्ञापन

अनशन कर्मचारियों का कहना है कि क्षेत्रीय प्रबंधक उनका उत्पीड़न करते हैं। उनकी बात को उच्चाधिकारी भी नहीं सुन रहे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि या तो क्षेत्रीय प्रबंधक का स्थानांतरण कर दिया जाए या फिर कर्मचारियों को ही यहां से हटा दिया जाए। साथ ही संविदा चालकों की सिक्योरिटी धनराशि वापस करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक के गलत आदेशों को निरस्त किया जाए। 
विज्ञापन

इनके सर्मथन में वर्कशाप कर्मचारी, रोडवेज इम्पालाइज यूनियन, रोडवेज मजदूर सभा, संविदा चालक/ परिचालक संघर्ष समिति भी आ गई है। इसके अलावा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा है कि अगर तीन दिन के भीतर मांग नहीं मानी गई तो समस्त कर्मचारी सडक़ पर उतरेंगे।  इस दौरान प्रभुनंदन उपाध्याय, मोहन वर्मा, अजीत कुमार यादव, विनोद सिंह, जयप्रकाश सिंह, अशोक दीक्षित, मुन्ना पांडेय, अवधेश वर्मा, रामनिवास प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed