{"_id":"6acd4768f459456e9509aeb2","slug":"selection-of-10-players-for-the-sub-junior-boys-athletics-team-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-170048-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सब जूनियर बालक एथलेटिक्स टीम के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सब जूनियर बालक एथलेटिक्स टीम के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
कुशीनगर। जिला स्टेडियम रविंद्रनगर धूस में सोमवार को सब जूनियर बालक एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 13 अक्तूबर को गोरखपुर में होने वाले मंडलीय चयन में हिस्सा लेंगे।
उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि आयोजित ट्रायल में संदीप यादव का जैबलिन थ्रो, प्रियांयाु राज का तीन मीटर दौड़, सिंटू का 400 मीटर दौड़ व जैबलिन थ्रो, नेहाल का ट्रीपल जंप, अतुल का 100 मीटर, जैस मोहम्मद का तीन किलोमीटर, मनौवर का डिस्कस थ्रो, रवि गिरी का 800 मीटर, गजेंद्र व राज गौंड़ का 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 13 अक्तूबर को गोरखपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित दौड़ प्रतियोगता में प्रतिभाग करेंगे। मंडलीय चयन में सफल खिलाड़ियों को 15 और 16 अक्तूबर को वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों से मंडलीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।