फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Strength of IPL players...Delhi defeated Prayagraj in a low scoring match

Kushinagar News: आईपीएल खिलाड़ियों का दम...दिल्ली ने लो स्कोरिंग मैच में प्रयागराज को दी शिकस्त

Sun, 29 Dec 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 29 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Strength of IPL players...Delhi defeated Prayagraj in a low scoring match
फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर कालेज फाजिलनगर के राजमालती स्टेडियम में चल रहे 19 वें अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन ग्रुप बी का अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें आईपीएल और अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर दिल्ली चैलेंजर्स की टीम ने क्रिकेट एसोसिएशन प्रयागराज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रविवार को दिल्ली और क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। दिल्ली चैलेंजर्स की ओर से आलराउंड प्रदर्शन करने वाले आईपीएल खिलाड़ी अनुरीत सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। प्रयागराज की ओर से 33 रन की पारी खेलने वाले शशांक को बेस्ट बैट्समेन का पुरस्कार किया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दस बजे से शुरू हुए इस मुकाबले में दिल्ली चैलेंजर्स के कप्तान अंकित त्रिपाठी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत एआरटीओ और फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, विनीत बंटी, राजन शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। क्रिकेट एसोसिएशन प्रयागराज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आईपीएल खिलाड़ियों से सुसज्जित दिल्ली चैलेंजर्स की टीम और मजबूत लाइनअप के आगे प्रयागराग की टीम को खास कमाल नहीं दिखा सकी। दूसरे ही ओवर में अखिल तिवारी शिवम शर्मा के डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। इसी ओवर में कप्तान विजेंद्र को पंकज जायसवाल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। तीसरे ओवर में ही प्रयागराज के चार प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके थे।
विज्ञापन

इसके बाद शशांक मेहरोत्रा और अखिल कश्यप ने 49 रन की साझेदारी कर टीम को 8.4 ओवर में 53 पर पहुंचाया। इसके बाद आसिफ मंसूरी की गेंद पर अखिल कश्यप क्लीन बोल्ड हो गए। टीम का स्कोर 65 हुआ था कि शशांक भी शिवम शर्मा की गेंद पर उन्हें ही कैच दे बैठे। इसके बाद दिल्ली की सधी गेंदबाजी के आगे प्रयागराज के निचले क्रम के बल्लेबाज 15 रन भी नहीं जोड़ सके। 16.3 ओवरों में प्रयागराज की टीम 79 रन के कुल योग पर सिमट गई।इलाहाबाद के शशांक मेहरोत्रा और अखिल कश्यप को छोड़ दिया जाए तो प्रयागराज का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। शशांक ने 27 गेंदों पर 33 और अखिल ने 17 गेंदों पर 18 रन बनाए। दिल्ली के आईपीएल खिलाड़ी अनुरीत सिंह, शिवम शर्मा के अनुभव के आगे पस्त दिखी। अनुरीत, शिवम, आसिफ और बिशन ने दो-दो विकेट लिए। पंकज जायसवाल को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली चैलेंजर्स की शुरुआत आक्रामक रही।आ ईपीएल खिलाड़ी अनुरीत सिंह ने सलामी बल्लेबाज कप्तान अंकित त्रिपाठी के साथ मोर्चा संभाला। अंकित त्रिपाठी पांच रन के निजी स्कोर पर विशाल यादव का शिकार बने। एक छोर से अनुरीत ने पारी को संभाले रखा और 23 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। इसमें तीन चौके और तीन छक्के लगाए। जल्द जीत हासिल करने के चक्कर में खिलाड़ी आउट होते चले गए। दिल्ली चैलेंजर्स ने 7.1 ओवर्स में ही पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। विशाल, शशांक, मनु और सुमित को एक-एक विकेट मिले। अखिल तिवारी के डायरेक्ट थ्रो पर दीपेश बलियान रन आउट हुए। कमेंट्री गुड्डू पांडेय, मो. आलम, गुलाम रिजवी, राहुल कुमार के साथ भोजपुरी और हिंदी से आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों में दर्शकों को आनंदित करने वाले सुमित मिश्र ने की। अंपायर यूपीसीए पैनल के सतीश पांडेय और पवन यादव रहे। थर्ड अंपायर अशोक शर्मा, स्कोरिंग बीसीसीआई पैनल के एसपी सिंह और रेफरी की भूमिका में संतोष सिंह रहे। पूरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सेट स्पोर्ट्स टीवी चैनल और समैट इंडिया यू-ट्यूब चैनल पर ब्रॉडकास्टर सचिन यादव ने की। इस दौरान टीन राय, सीओ जोश, आयोजन समिति के उपाध्यक्ष राजन शुक्ला, मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह, विकेश मिश्रा, नागमणि तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed