फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   street light on days

Kushinagar News: 2.25 करोड़ का बिजली बकाया, फिर भी सूरज को रोशनी दिखा रही नगर पालिका

Mon, 24 Apr 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 24 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
street light on days
- शहर में तीन हजार स्ट्रीट लाइट लगी हैं, इसमें अधिकतर दिन में जलती रहती हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर की स्ट्रीट लाइट बंद व चालू करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद भी पूरे दिन स्ट्रीट लाइट जलती रहती है। नगर पालिका की इस लापरवाही से प्रतिमाह राजस्व की हानि हो रही है। पथ प्रकाश का 2.25 करोड़ रुपये बिजली का बिल जमा नहीं हुआ है। इसके बावजूद भी नगर पालिका प्रशासन एवं जिम्मेदारों की लापरवाही से रोजाना बिजली बर्बाद हो रही है।
पडरौना नगर पालिका की ओर से मोहल्लों, सार्वजनिक स्थानों पर 3,000 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन इनमें से अधिकतर दिन में भी जलती रहती हैं। सोमवार को शहर के मुन्ना कॉलोनी, सुराजी पोखरा, सुबाष चौक से रविन्द्र नगर, रामकोला रोड सहित अन्य स्थानों में लगी स्ट्रटी लाइट दिन में भी जल रही थी। बिजली सप्लाई का काम तो बिजली निगम की ओर से किया जाता है, लेकिन नपा की ओर से उसे दिन में बंद करने की जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक तरीके से नहीं किया जा रहा है। यह हाल लंबे समय से बना हुआ है, लेकिन इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइट बंद करने और चालू करने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। दिन में लाइट जलने से बिजली का बिल अधिक आ जाता है। संबंधित अधिकारी को शुक्रवार को बुलाया जाएगा। आगे से ऐसी लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- महात्मा सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed