फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Strategy made to make every house tricolor campaign successful

Kushinagar News: हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति

Fri, 09 Aug 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 09 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Strategy made to make every house tricolor campaign successful
पडरौना। राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ भाजपा कार्यकर्ता स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा का आयोजन करते हैं। इस वर्ष भी पार्टी की तरफ से प्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ अभियान की योजना बनाई गई है। इसको सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर बैठक कर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

ये बातें पार्टी के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल ने कहीं। वे बृहस्पतिवार को रविंद्रनगर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 11, 12, व 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक क्षेत्र के महापुरुषों की प्रतिमा और स्मारक परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होगी। 13, 14 और 15 अगस्त को कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर घर एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को गोष्ठी कर पार्टी कार्यकर्ता भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

पडरौना। भाजपा जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को हर हर तिरंगा और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित हुआ। इसमें भाजपा पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर हर हर तिरंगा अभियान को लोगों तक पहुंचाने की योजना बनाई गई। कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील गई। इस दौरान फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, लल्लन मिश्र, जयप्रकाश शाही, प्रेमचंद मिश्र, पूर्व विधायक नन्द किशोर मिश्र, जटाशंकर मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed