फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Strategy made to ensure victory of party candidate in MLC elections

Kushinagar News: एमएलसी चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाने की बनी रणनीति

Sun, 06 Sep 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Strategy made to ensure victory of party candidate in MLC elections
पडरौना। सपा कार्यालय में शनिवार को शिक्षक सभा की ओर से बैठक हुई। शिक्षक सभा के एमएलसी उम्मीदवार को जीत दिलाने की रणनीति बनाई गई। वहीं पूर्व राष्ट्रपति के सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम अवध यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और ईमादारी से ही पार्टी उम्मीदवारों को जीत दिलाई जा सकती है। इसके लिए बूथ् स्तर पर पार्टी की मजबूती बनाए रखना चाहिए। उन्होंने विधानसभा स्तर पर पार्टी के पूर्व प्रत्याशियों और प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी, वहीं जिलाध्यक्ष ने 10 सितंबर को रामकोला में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियां तय की। बैठक को कमलेश यादव, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व राज्य मंत्री जावेद इकबाल, पूर्व विधायक कासिम अली, उदय मधुर, श्याम राय, नारायण गुप्ता, पुरंदर प्रताप यादव, उषा अग्रहरि, कैलाश चंद कन्नौजिया, उदय ठाकुराई आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन कैसर जमाल टीटू ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान भोला यादव, विजय यादव, वीरेंद्र सिंह, जमाल चंद्र, जीत यादव, शाहिद लारी, वाजिद अली, प्रेमचंद यादव, महात्मा प्रसाद, योगेंद्र सिंह, अब्दुल मन्नान, विनय पटेल, हरेराम सिंह, जाकिर अली, राजीव यादव, अमरुल्लाह अंसारी, चंद्रप्रकाश यादव, राजीव सिंह, डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. महेश्वरी यादव, डॉ. राजेश्वर सिंह, बृजराज यादव, नागेश्वर यादव, डॉ. मनोज यादव, योगेंद्र सिंह, शंभू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed