फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Strange game of Health ATM going on

Kushinagar News: कुशीनगर में हेल्थ एटीएम का चल रहा अजब-गजब खेल

Wed, 05 Apr 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Strange game of Health ATM going on
जिस हेल्थ एटीएम का डिप्टी सीएम से किया उद्घाटन, उसी का छह माह बाद सांसद और विधायक से करा दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। छह माह पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जिस हेल्थ एटीएम का उद्घाटन जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में किया था, उसी को उठाकर बिहार सीमा पर स्थित जनपद की समउर बाजार न्यू पीएचसी में भेज दिया। उसका उद्घाटन दो अप्रैल को देवरिया के सांसद और तमकुहीराज के विधायक से करा दिया गया।
जनपद में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति के मामले में पहले भी स्वास्थ्य विभाग चर्चा में रहा है। अब हेल्थ एटीएम को लेकर नई खबर आ रही है। 30 सितंबर 2022 को जिले में आए प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समारोह के बीच जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया था। उस समय कई जनप्रतिनिधि और जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उसके बाद वह हेल्थ एटीएम एमसीएच विंग में रखा हुआ था। बताया जाता था कि इंटरनेट कनेक्टिविटी ठीक न होने के कारण जांच में दिक्कतें आती हैं, लेकिन यही मशीन दो अप्रैल को बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार की न्यू पीएचसी पर भेज दी गई। यही नहीं, देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी और क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम राय सेसमारोह के बीच उसका उद्घाटन करा दिया गया। अब एक ही हेल्थ एटीएम अलग-अलग अस्पतालों में भेजकर उसके नाम पर रुपये भुनाने का प्रयास है अथवा स्वास्थ्य सुविधाएं जनपद मुख्यालय से लेकर ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने का श्रेय लेने की कोशिश। वजह चाहे जो भी हो, लेकिन इस कार्य ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
विज्ञापन

...
हेल्थ एटीएम से होती है इन बीमारियों की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्थ एटीएम से शरीर की स्क्रीनिंग हो जाती है। ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मॉस इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडी फैट, डीहाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल मॉस, ईसीजी, यूरीन, ग्लूकोज, हीमोग्लोबीन, कोलेस्ट्रॉल, मलेरिया, टायफाइड, चिकनगुनिया आदि की जांच हो सकती है।

..
कोट
जिस हेल्थ एटीएम का डिप्टी सीएम ने उद्घाटन किया था, वही समउर बाजार पीएचसी में भेजी गई है, जिसका वहां के सांसद और विधायक ने उद्घाटन किया। उस हेल्थ एटीएम का भुगतान नहीं हुआ था। वहां के विधायक ने अपनी निधि से हेल्थ एटीएम का भुगतान कराने का आश्वासन दिया है, इसलिए वहां भेजा गया। 18 नए हेल्थ एटीएम आए हैं। इनका भी भुगतान नहीं हुआ है। सोमवार को ट्रॉयल करा दिया गया। अब इन्हें सभी 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दिया जाएगा।
-डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed