फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   STP will be installed in the medical college, waterlogging will be relieved

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में लगेगा एसटीपी, जलभराव से मिलेगी निजात

Fri, 27 Feb 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
STP will be installed in the medical college, waterlogging will be relieved
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में जलनिकासी की समस्या से बहुत जल्द निजात मिल जाएगी। इसके लिए एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) लगाया जाएगा। इस संबंध में जल निगम शहरी के प्रस्ताव को शासन मंजूरी दे दी है। मार्च में बजट स्वीकृत होने की उम्मीद है। एसटीपी पर इस करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुभाष गुप्ता, सीएमएस डॉ. दिलीप जायसवाल ने जल निगम के सहायक अभियंता के साथ परिसर का जायजा लिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग बन जाने के बाद पुराने भवन और एमसीएच विंग के कैंपस में नाली का पानी भर जाता है। इससे बरसात में आना-जाना मुश्किल हो जाता है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को इस समस्या से अवगत कराया था। डीएम की पहल पर जल निगम शहरी ने इसका नक्शा और एस्टीमेट शासन को भेजा है। एसटीपी के अलावा जल निकासी के लिए मुख्य नाले का निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके निर्माण के बाद जलभराव की समस्या से स्थायी निजात मिल जाएगी। निरीक्षण के दौरान जल निगम शहरी के सहायक अभियंता दिनेश चंद्रा ने सीएमएओ और कार्यवाहक प्राचार्य को एस्टीमेट के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed