फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Storm caused stampede, tents torn, chairs blown away

Kushinagar News: आंधी से मची भगदड़, फटे टेंट उड़ीं कुर्सियां

Wed, 05 Jun 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Storm caused stampede, tents torn, chairs blown away
पडरौना। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। मौसम सुहाना हो गया, लेकिन आंधी बारिश से मतगणना स्थल पर भगदड़ मच गई। मतगणना स्थल पर लगे टेंट गिर गए और कई कुर्सियां टूट गईं। बारिश बंद होने के बाद स्थिति सामान्य हो सका। बारिश और आंधी के चलते प्रथम चक्र का परिणाम एक घंटे देर से आया। बारिश के बाद चारों तरफ कुर्सियां बिखरी रहीं और पुलिसकर्मी परेशान दिखे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। जिले की सबकी निगाहें लोकसभा चुनाव के परिणाम टिकी थीं। मतगणना से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे। मतगणना शुरू होने की तैयारी अंतिम चरण में थी, उसी दौरान करीब साढ़े आठ बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज हवा के साथ आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवा से मतगणना स्थल पर धूल के गुबार से चारों तरफ अंधेरा छा गया। कुछ देर बाद बारिश होने लगी। वहां लगे कुछ टेंट गिर गए और कई कुर्सियां टूट गईं। हर कोई बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगा। करीब आधे घंटे हुई बारिश के बाद सुबह करीब नौ बजे मतगणना स्थल पर माहौल सामान्य हो सका। हालांकि मौसम के बदलवा से मतगणना कार्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्र ने बताया कि आंधी के बाद अचानक बारिश शुरू होने से थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन बाद में माहौल सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed