फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Stones pelted on revenue and police team that went to take possession, case against eight including six women

Kushinagar News: कब्जा दिलाने गई राजस्व और पुलिस टीम पर पथराव, छह महिलाओं सहित आठ पर केस

Fri, 03 Nov 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 03 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted on revenue and police team that went to take possession, case against eight including six women
राजस्व व पुलिस टीम के बंगरा रामबक्स पहुंचने पर विरोध में एक महिला ने अपने शरीर पर केरोसिन का ते
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। पट्टाधारक को कब्जा दिलाने गई राजस्व और पुलिस की टीम पर दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। इस दौरान दो महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। कार्रवाई का विरोध कर रही एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की धमकी दी। पुलिस ने उसे बचा लिया। बाद में सख्ती करते हुए पुलिस व राजस्व टीम ने कब्जा दिलाया। मामले में लेखपाल की तहरीर पर छह महिलाओं सहित आठ पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सेवरही के बंगरा रामबख्स राय गांव के बृजबिहारी ने मुख्यमंत्री से जनता दर्शन में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि लेखपाल की ओर से जमीन की पैमाइश किए जाने के बावजूद गांव के राम बड़ाई और सरोज देवी उनकी भूमि पर हो रहे निर्माण में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। शिकायत के निस्तारण के लिए एसडीएम ने पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। संवाद
विज्ञापन






बृहस्पतिवार को दोपहर में टीम मौके पर पहुंचकर पैमाइश करने लगी। इस पर दूसरे पक्ष के लोग आपत्ति करने लगे। कुछ ही देर में कहासुनी शुरू हो गई। टीम ने सख्ती की तो पथराव कर दिया, जिसमें दो महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed