फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Step son stabbed his mother to death In Kushinagar

सौतेले बेटे ने मां की जान ली: नशे में घर पहुंचे पुत्र को डांटा, कलयुगी बेटे ने गुस्से में पेट में घोंपा चाकू

Wed, 13 Sep 2023 11:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Sep 2023 11:35 PM IST
सार

Kushinagar Crime News: पुलिस के मुताबिक, घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया गड़ेरीपट्टी की है। हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वह शराब के नशे में था।

विज्ञापन
Step son stabbed his mother to death In Kushinagar
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार की रात करीब आठ बजे हाटा कोतवाली के गड़ेरीपट्टी गांव में एक सौतेले बेटे ने मां के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे हाटा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हाटा कोतवाली के सिकटिया गड़ेरीपट्टी गांव का रहने वाला 25 वर्षीय दीपलाल बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर पहुंचा। कहा जा रहा है कि उसकी 47 वर्षीय सौतेली मां मंजू उसे नशे में धुत होने की वजह से डांटने लगी। इसी बात से नाराज होकर दीनानाथ ने सब्जी छीलने वाला चाकू उसके पेट में घोंप दिया। इससे मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके पति श्रीकांत प्रसाद और परिवार के लोग उन्हें लेकर हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


उसके बाद परिवार के लोग मंजू देवी के शव को लेकर घर चले गए। सूचना मिलने पर पहुंची हाटा कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर थाने चली गई। हाटा के कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया गड़ेरीपट्टी की है। हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वह शराब के नशे में है। इसलिए उससे सुबह पूछताछ की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। दिन में भी किसी बात को लेकर उसका परिवार के लोगों से बहस हुई थी। -धवल जायसवाल, पुलिस अधीक्षक

22 साल पहले हो चुकी है हत्यारोपी की मां की मौत
ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारोपी की मां की मौत करीब 22 साल पहले हो चुकी है। उस समय यह करीब ढाई साल का था। उसकी शादी सगी मौसी से हुई थी। मौसी और पिता ने उसका पालन-पोषण किया। उससे तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी मनीषा 22 साल की है। उसकी शादी हो चुकी है। उसके बाद 16 साल की आसमानी और 13 साल की मनोरमा है।

सिम और रिचार्ज के लिए झगड़ा की चर्चा
बताया जा रहा है कि हत्यारोपी दीपराज बाहर मजदूरी करता है। इधर कुछ दिनों से घर पर था। वह सुबह मोबाइल के लिए परिवारवालों से झगड़ा कर रहा था। उसके बाद घरवालों ने एक सादा मोबाइल कहीं से खरीदकर दे दिया। उसके बाद वह घर से कहीं चला गया। शाम को नशे की हालत में पहुंचा। कहा जा रहा है कि वह सिमकार्ड और रिचार्ज के लिए झगड़ा करने लगा। सौतेली मां उसे शराब पीकर आने के लिए नाराज हुई तो बात बढ़ गई। उसके बाद उसने सब्जी छीलने वाले छिलनी को उसके पेट में घोंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed