फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Stay necessary to connect girls to Meena Manch

Kushinagar News: मीना मंच से बालिकाओं को जोड़ने के साथ ठहराव जरूरी

Sun, 23 Aug 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Stay necessary to connect girls to Meena Manch
अहिरौली बाजार। मीना मंच बालिकाओं के लिए विशेष मंच है। इससे बालिकाओं को जोड़ने क साथ ही उनका ठहराव जरूरी हैं। इससे बालिकाओं में आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का विकास होगा और वे परिवार और समाज को एक नई दिशा देंगी।
विज्ञापन

ये बातें कप्तानगंज बीईओ डॉ. प्रभात चंद राय ने कहीं। वे शनिवार को क्षेत्र के महुअवा खुर्द स्थित संविलियन विद्यालय परिसर में मीन मंच कक्ष के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीन मंच का उद्देश्य बच्चियों को उनके अधिकारों के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम को मीना मंच की ब्लॉक नोडल मनोरमा सिंह, जिला नोडल नीरज बंका, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री धर्मप्रकाश पाठक, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कप्तानगंज के अध्यक्ष धनंजय पांडेय और ब्लॉक मंत्री विजय कुशवाहा, एआरपी प्रवीण आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अभयनंदन त्रिपाठी और संचालन मनोरमा सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान रामाश्रय दुबे, जयप्रकाश मणि, दिनेश शुक्ल, पुनीत राय, पंकज राय, सतीश सिंह, धीरज राय, अनीता सिंह, नसीम आलम, आनंद लता, शिवशंकर प्रसाद, सुचित्रा गुप्ता, ममता गुप्ता, लालमन प्रसाद, तसनीम आरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना मंच व बैगलेस डे पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

हाटा। उच्च प्राथमिक विद्यालय हाटा में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधि और बैगलेस डे का आयोजन किया गया। मंच के ब्लॉक नोडल सुनील सिंह ने विद्यालय का पर्यवेक्षण किया। शिक्षक आदित्य चौहान ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया।
बैगलेस डे पर बच्चों ने सावन मास और पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखकर मिट्टी की कलाकृतियां, मॉडल और पोस्टर तैयार किए। विद्यार्थियों ने मिट्टी से भगवान शिव, शिवलिंग, गणेश जी और कुएं की आकर्षक आकृतियां बनाईं। कक्षा आठ की छात्रा आराध्या, अंकिता और छात्र आर्यन ने जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण तथा पृथ्वी के विभिन्न स्वरूपों को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया।


इसके अलावा बच्चों ने विद्यालय का मॉडल, पवन ऊर्जा परियोजना, श्रीकृष्ण व महात्मा गांधी के रेखाचित्र और प्राकृतिक दृश्यों से संबंधित पोस्टर प्रस्तुत किए। ब्लॉक नोडल सुनील सिंह ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कौशल और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed