{"_id":"6a5d2623d7b92ac591092795","slug":"stay-clean-win-a-prize-awareness-program-organized-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-164056-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वच्छ रहो, पुरस्कार पाओ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वच्छ रहो, पुरस्कार पाओ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Mon, 20 Jul 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
पडरौना ब्लांक के फकीरहवा स्थित वाल्मीकि समाज व मलिन बस्तियों में लोगों को जागरूक करते भाजपा नेत
पडरौना। फकीरहवा स्थित वाल्मीकि समाज व मलिन बस्तियों में रविवार को स्वच्छ रहो, पुरस्कार पाओ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि बचों में होने वाले दिमागी बुखार, डायरिया, हैजा व टाइफाइड जैसी 90 फीसदी बीमारियों की वजह दूषित पानी और गंदगी है। पानी को उबालकर व ढककर रखने से इन जानलेवा बीमारियों को खत्म किया जा सकता है। समाजसेवी दीपनारायन अग्रवाल ने बीमारियों से मुक्त स्वस्थ समाज को राष्ट्र की असली ताकत बताया।
बस्तियों में स्वच्छता के प्रति प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। घर, शरीर और पानी को साफ रखने वाले सर्वश्रेष्ठ परिवारों को प्रथम पुरस्कार 1100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 800 रुपये और तृतीय पुरस्कार 500 रुपये दिया जाएगा। संवाद