फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Statements of female doctors and staff recorded

Kushinagar News: महिला डॉक्टर व कर्मियों के दर्ज किए बयान

Wed, 28 May 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Statements of female doctors and staff recorded
पडरौना। तमकुहीराज सीएचसी पर प्रसूता की मौत के मामले में सीएमओ के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है। डिप्टी सीएमओ की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। घटना के दिन ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों का बयान टीम ने दर्ज किया। हालाकि जांच रिपोर्ट टीम ने अभी नहीं सौंपी है।
विज्ञापन

तमकुहीराज सीएचसी पर बृहस्पतिवार को डॉक्टर व स्टाफ नर्स की लापरवाही से प्रसूता सुप्रिया सिंह की मौत होने का आरोप घरवालों ने लगाया था। इसको लेकर हंगामा भी हुआ, लेकिन दो दिन तक सीएचसी के अधीक्षक जिम्मेदारों पर कार्रवाई के बजाए मैनेज करने में जुटे रहे। बात नहीं बनी तो पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भी शिकायती पत्र भेजा। इसके बाद सीएमओ ने जांच के लिए निर्देश दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. आरडी कुशवाहा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम जांच के लिए गठित हुई। इसमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। टीम तमकुहीराज सीएचसी पहुंची और घटना के दिन ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर, स्टाफ नर्स और सीएचसी अधीक्षक से जानकारी लेने के बाद बयान दर्ज किया। जांच टीम अभी तक सीएमओ को अपनी जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। सीएमओ डॉ. अनुपम प्रकाश भास्कर ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed