फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   State Tax Department raids several establishments, recovers Rs 12.53 lakh

Kushinagar News: राज्य कर विभाग ने कई प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी, 12.53 लाख वसूले

Fri, 28 Nov 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
State Tax Department raids several establishments, recovers Rs 12.53 lakh
पडरौना। प्रमुख सचिव राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को राज्य कर विभाग की टीम ने जीएसटी बकाया वसूली के लिए कुर्की अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों ने नगर में स्थित कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

अभियान में उपायुक्त खंड-दो राजेश कुमार यादव, उपायुक्त खंड-तीन डॉ. जितेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त खंड-एक कुमार अमित और सहायक आयुक्त सरिता यादव शामिल रहे। टीम ने अरिवा स्टील्स, कृष्णा ट्रैक्टर्स, मां दुर्गा कंस्ट्रक्शन और अहमद रजा ट्रेडर्स पर वसूली की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कुल 12.53 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए गए। राज्य कर विभाग ने सभी बकायेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन व्यापारियों पर विभाग का बकाया शेष है, वे स्वयं बकाया जमा कर कुर्की जैसी कार्रवाई से बच सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह कुर्की अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed