फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   State President inaugurated SP's PDA Fortnight

Kushinagar News: सपा के पीडीए पखवाड़ा का प्रदेश अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Sun, 28 Jan 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 28 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
State President inaugurated SP's PDA Fortnight
कसया। सपा का पीडीए पखवाड़ा (पिछड़ा दलित अन्य) केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक देगा। इस मुहिम में सपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की असलियत उजागर करेंगे और सपा की उपलब्धियों को बताएंगे। ये बातें सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने कुशीनगर से पखवाड़े का शुभारंभ करने के दौरान कहीं।
विज्ञापन

कसया नगर के सपहा मार्ग शुक्रवार को राजपाल कश्यप भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती संविधान बचाने की है। महात्मा गांधी, बाबा साहब आंबेडकर, जेपी, कर्पूरी ठाकुर, लोहिया, जनेश्वर मिश्रा ने पिछड़ों, दलितों और उपेक्षित, दबे-कुचले, गरीब लोगों के उत्थान का जो सपना देखा था, भाजपा उन सपनों की हत्या पर तुली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सरकार में महिला, युवा, मजदूर, व्यापारी सभी परेशान हैं। आवाज उठाने वालों के खिलाफ करवाई की जा रही है। सेना में अग्निवीर भर्ती किए जा रहे हैं और देश कर्ज डूबा है। आंकड़े पर गौर किया जाए तो प्रति व्यक्ति औसत कमाई 20 रुपये है। इस दौरान पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष तूफानी निषाद, कुशीनगर लोकसभा प्रभारी व कुशीनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश प्रताप राव, वीरेंद्र सैंथवार, जिलाध्यक्ष शुकरुल्लाह अंसारी, चंदन राज, सपा विधानसभा सचिव सुनील वर्मा, बिरजू कुमार, दीपक यादव, प्रसून जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed