फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   State level women players selection from 13

प्रदेश स्तरीय महिला खिलाड़ियों का चयन 13 से

Thu, 08 Sep 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
State level women players selection from 13
प्रदेश स्तरीय महिला खिलाड़ियों का चयन 13 से
विज्ञापन

पडरौना। प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में चयन के लिए 13 सितंबर से जिला स्टेडियम में ट्रायल किया जाएगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तर और प्रदेश स्तर पर होने वाले ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसमें कुल आठ खेलों के लिए महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद ने बताया कि जिला स्टेडियम में 13 सितंबर को बास्केटबाल व हैंडबाल, 15 सितंबर को तैराकी, टेबल टेनिस, कबड्डी व जिम्नास्टिक और 23 सितंबर को खो-खो तथा वॉलीबाल की महिला खिलाड़ियों का ट्रायल होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में अधिक से अधिक महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकें, उसके लिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय समेत अन्य संबंधित को पत्र जारी कर दिया गया है। इसमें सफल प्रतिभागियों को मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में शामिल होने वाली महिला खिलाड़ियों को आधार कार्ड साथ लाना होगा। इसके बिना ट्रायल में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed