फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   State level senior men's boxing competition trials today

Kushinagar News: प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बाॅक्सिंग प्रतियोगिता के ट्रायल आज

Fri, 29 Dec 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
State level senior men's boxing competition trials today
पडरौना। पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुक्रवार को सुबह दस बजे रिजनल स्टेडियम गोरखपुर में ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को बरेली में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन होना है। इसमें गोरखपुर स्थित रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 29 दिसंबर को सुबह 10 बजे से ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को दो से पांच जनवरी तक आयोजित स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में 46-49, 49-52, 52-46, 56-60, 60-64, 64-69, 69-75, 75-81, 81-91, +91 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed