फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   state level kabaddi player died by snake bite

Kushinagar News: प्रदेशस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी की सर्प दंश से मौत

Wed, 30 Aug 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 30 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
state level kabaddi player died by snake bite
कबड्डी खिलाड़ी चंदन यादव।फाइल फोटो
पशुओं के लिए चारा लेने खेत की ओर गए थे चंदन
विज्ञापन

बहनें भाई को नहीं बांध पाईं राखी
तीन माह पहले ही हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। नगर पालिका हाटा क्षेत्र के वार्ड संख्या-13 स्वामी विवेकानंद नगर हरपुर निवासी कबड्डी खिलाड़ी चंदन की सर्प दंश से मौत हो गई। मंगलवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह खिलाड़ी मंडल और प्रदेश स्तर तक खेल चुका था। बहनें यह कहकर रो रही थीं कि अब कभी भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध पाएंगी। अभी तीन महीने पहले ही शादी हुई थी।
बताया जा रहा है कि चंदन पशुओं के लिए चारा काटने खेत की ओर गए थे। उस समय वह अकेले थे। काफी देर तक जब वह घर लौट कर नहीं आए तो परिवार के लोग उन्हें ढूंढते हुए खेत की ओर गए। काफी खोजने के बाद वह खेत में एक जगह गिरे हुए मिले। शोर करने पर काफी लोग जुट गए।
विज्ञापन

ध्यान से देखने पर उनके पैर में जख्म के निशान थे। जहां से खून भी निकला था। लोगों ने आशंका जताई की किसी सर्प ने काट लिया है। लोग उन्हें लेकर हाटा सीएचसी पहुंचे। तब तक उनका शरीर नीला पड़ने लगा था। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिवार के लोगों को विश्वास नहीं हुआ और झाड़-फूंक के लिए उन्हें लेकर कई जगह गए। अंत में निराश होकर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चंदन कबड्डी के अच्छे खिलाड़ी थे। स्थानीय स्तर पर खेलने के अलावा कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व कुशीनगर जनपद सहित मंडल और प्रदेश स्तर तक कर चुके थे। उनकी मौत से कबड्डी खिलाड़ी दुखी हैं। तीन माह पहले ही चंदन की शादी रिंकी यादव के साथ हुई थी। इस घटना के बाद रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि चंदन दो भाइयों और पांच बहनों में सबसे छोटे थे। रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए पांचों बहनें इस समय चंदन के घर आई हैं, लेकिन अब वह कभी चंदन की कलाई पर राखी नहीं बांध पाएंगी। यह कहकर सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस
खिलाड़ी चंदन की मौत की सूचना मिलने पर विधायक मोहन वर्मा उनके घर पहुंचे। वहां रोते-बिलखते परिवार के लोगों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि वह हर कदम पर चंदन के परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि परिवार ने जहां एक बेटा खो दिया है। वहीं, खेल जगत ने एक अच्छा खिलाड़ी खो दिया है। चंदन की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed