फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   State Bank will give loan for sugarcane cutting machine

Kushinagar News: गन्ना काटने की मशीन के लिए ऋण देगा स्टेट बैंक

Wed, 17 Jan 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
State Bank will give loan for sugarcane cutting machine
कसया। गन्ने की खेती में 30 प्रतिशत व्यय मजदूरों पर हो रहा है। किसान के सामने सबसे बड़ी समस्या गन्ने की कटाई और छिलाई है। इस समस्या को गन्ना काटने की मशीन दूर करेगी। गन्ना कटाई मशीन किसान को या चीनी मिल को स्टेट बैंक 6 प्रतिशत ब्याज दर पर देगा।
विज्ञापन

यह जानकारी गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने दी। उन्होंने कृषक अध्ययन यात्रा कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सतारा जिले में चीनी मिल किसनवीर नगर क्षेत्र में किसान के खेत में मशीन से गन्ना काटते हुए देखा। उस फोटो को गोरखपुर महोत्सव में गन्ना प्रदर्शनी में लगाया गया है। सहायक निदेशक की पहल पर स्टेट बैंक गोरखपुर के मुख्य प्रबंधक कृषि ऋण दिलीप राय ने मशीन के लिए 6 प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने की सहमति दी है। चीनी मिल को भी ऋण पर गन्ना काटने की मशीन दी जाएगी। गन्ना कटाई मशीन एक दिन में 5 एकड़ यानी 2000 क्विंटल गन्ना काटती है। मुख्य प्रबंधक स्टेट बैंक गोरखपुर ने अपना मोबाइल नंबर 7600054637 नोट कराया, जिस पर किसान जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed