फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   started sugarcane

डोंगे में गन्ना डालकर किया गया चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

Mon, 15 Nov 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
started sugarcane
डोंगे में गन्ना डालकर किया गया चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन

विधि-विधान से चीनी मिल के सभी मशीनों की पूजा कर शुरू हुआ पेराई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल का वर्ष 2021-22 का पेराई सत्र सोमवार को शुरू कर दिया गया। चीनी मिल के सभी प्रमुख मशीनों की विधिविधान से पूजा की गई। इसके बाद मिल के डोंगे में गन्ना डालकर गन्ने की पेराई शुरू कर दी गई।
रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध ने कहा कि सत्र में किसानों को आपूर्ति टिकट वितरण में गन्ना समिति लापरवाही न बरतें। उसे किसानों तक समय से पहुंचाएं।
एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कहा कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को किसी भी तरह की समस्या आए तो प्रशासन को जानकारी दें। समस्याओं के निस्तारण में किसानों की पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन

पेराई सत्र को पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक श्री नारायण उर्फ भुलई भाई, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती आदि ने संबोधित किया। इससे पहले चीनी मिल परिसर में विधिवत तौल कांटा समेत अन्य सभी प्रमुख मशीनों की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चीनी मिल के महाप्रबंधक अनिल कुमार त्यागी, पंडित विश्वनाथ पांडेय, राजकुमार, गन्ना प्रबंधक दिनेश राय, फैक्ट्री प्रबंधक मानवेंद्र राय, डॉ. शिवाजी राव, मनीष सिंह, अजय गोविंद राव शिशु, राधेश्याम दीक्षित, वरुण राय, मुरारी मिश्रा, बलिराम राव, हरि राम, सुरेंद्र राय, आनंद मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, अनूप श्रीवास्तव और संजय चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed