फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Staff nurse found absent during DIO's inspection

Kushinagar News: डीआईओ के निरीक्षण में अनुपस्थिति मिली स्टॉफ नर्स

Thu, 09 May 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Staff nurse found absent during DIO's inspection
कसया। नगर के सीएचसी में बुधवार को डीआईओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण, इमरजेंसी, ओपीडी, टीबी विभाग, पैथालॉजी लैब और प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के ही एक स्टॉफ नर्स अनुपस्थित मिलीं। इसको गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ उच्चाधिकारियों को पत्र भेजने की बात कही।
विज्ञापन

कसया सीएचसी में चल रहे टीकाकरण अभियान का जिला क्षय रोग अधिकारी/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. एसएन त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों से टीकाकरण, टीबी के मरीजों की व उपचार आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे इमरजेंसी कक्ष में मौजूद मरीजों से दवा एवं डॉक्टर से व्यवहार के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि कोई भी डॉक्टर बाहर की दवा नहीं लिखेगा। सभी दवाएं सीएचसी में ही उपलब्ध हैं। मरीज किसी के बहकावे में नहीं आएं। प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान स्टॉफ नर्स वंदना जायसवाल बिना सूचना के अनुपस्थित मिली। इसको गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ सीएमओ को पत्र लिखने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ. जलज गुप्ता, डाॅ. मुकेश यादव, डाॅ. यूसुफ, डाॅ. अनामिका, डाॅ. निधि प्रदा मल्ल, विमलेश दुबे, राकेश पांडेय, आशुतोष मिश्रा, विजयकृष्ण, शाहिद अंसारी, अनिता यादव, प्रतिमा मौर्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed