फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   stab during panchayat

पंचायत के दौरान युवक को घोंपा चाकू

Thu, 04 Jul 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
stab during panchayat
पंचायत के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना के बाद जुटी भीड़ को शांत कराती पुलिस। - फोटो : KUSHINAGAR
पंचायत के दौरान युवक को घोंपा चाकू
विज्ञापन

दो पट्टीदारों के बीच जमीन विवाद को लेकर चल रही थी पंचायत
घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने सीमेंट की दुकान में छिपे युवक को घेरा
मौके पर पहुंची पुलिस चाकू के साथ आरोपी को पकड़ कर ले गई थाने
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमगढ। तरयासुजान क्षेत्र के सियरहां में जमीन विवाद के निपटारे के लिए गुरुवार को पंचायत के दौरान युवक ने दूसरे पक्ष के युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। लोगों ने घायल को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया। दुकान में छिपे आरोपी को लोगों ने घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाकू के साथ आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई।

गांव के बहारन तुरहा एवं नागेंद्र तुरहा के घर के पास रास्ते की सफाई हो रही थी। दोनों की झोपड़ी सड़क की जमीन में आ रही थी। दोनों एक-दूसरे की झोपड़ी उजड़वाने पर आमादा हो गए। गांव के संभ्रात लोगों ने पंचायत शुरू की। इस दौरान गाली-गलौज शुरू हो गई। लोग दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान बहारन तुरहा के बेटे अश्वनी तुरहा ने 25 वर्षीय राजन पुत्र नागेंद्र तुरहा के पेट में चाकू घोंप दिया। लोग घायल राजन को लेकर तमकुही सीएचसी गए। आरोपी अश्वनी करीब एक किलोमीटर दूर हाईवे पर सीमेंट-सरिया की दुकान में छिप गया। वहां लोगों की भीड़ जुट गई और युवक को पकड़ने की कोशिश करने लगी। उसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। चौकी प्रभारी बहादुरपुर अखिलेश कुमार राय ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया और आरोपी युवक को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया। बाद में सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, एसओ सुशील कुमार शुक्ल, एसओ पटहेरवा आनंद कुमार गुप्ता भी पहुंच गए और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस चाकू के साथ पकड़े गए आरोपी युवक को थाने उठा ले गई। इधर घायल युवक को सीएचसी तमकुहीराज से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ ने बताया कि आरोपी युवक हिरासत में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed