फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SRM team took stock of health services

Kushinagar News: एसआरएम टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का जाना हाल

Mon, 24 Aug 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
SRM team took stock of health services
उजारनाथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच करते एसआरएम टीम।संवाद - फोटो : samvad
जौरा बाजार। एसआरएम टीम ने प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र जौरा बाजार का रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। अस्पताल की छत टपकने, जलनिकासी का अभाव व डाॅक्टरों की कमी आदि समस्याएं सामने आईं।
विज्ञापन

एसआरएम टीम का नेतृत्व कर रहे डा. रामबदन ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता,दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और अभिलेखों की जांच की। ओपीडी व्यवस्था, टीकाकरण कक्ष और दवा वितरण काउंटर का भी जायजा लिया। टीम ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और मौजूद कर्मचारियों से उनकी कार्यशैली के बारे में पूछताछ की। टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल पर सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें,ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ अस्पताल परिसर और स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा यूनिफार्म में नहीं पाए जाने पर एक स्वास्थ्य कर्मी को सख्त हिदायत दी। इस मौके पर रामाशीष उपाध्याय, सुभाष प्रसाद, विपिन कुमार सिंह, धर्मेंद्र सत्यार्थी, संगीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर रोधी टीका लगवाने पर जोर

-एसआरएम टीम ने करमैनी, सेमरा हर्दो पट्टी, तुर्कपट्टी और समउर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का लिया जायजा
उजारनाथ। तमकुही क्षेत्र में रविवार को स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की टीम ने करमैनी, सेमरा हर्दो पट्टी, तुर्कपट्टी और समउर न्यू पीएचसी केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को मिलने वाली दवाओं, डाक्टरों की उपस्थिति और अस्पतालों की साफ-सफाई का की स्थिति को बारीकी से परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआरएम टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. अविनाश सिंह व डॉ. राजेश कुमार ने सर्वप्रथम सुबह 10:30 बजे सेमरा हरदो पट्टी स्वास्थ्य केंद्र पहुंची,जहां गैर संक्रामक रोगों की समय पर जांच (एनसीडी स्क्रीनिंग)] स्टॉक बुक सहित साफ-सफाई का जायजा लिया। यहां से दोपहर 12:22 बजे पीएचसी तुर्कपट्टी पहुंची। यहां साफ-सफाई और मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में ओपीडी, लैब, स्टोर, वार्ड व साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। दोपहर बाद करीब 2:0 बजे पीएचसी समउर पहुंचकर जरूरी निर्देश दिया। टीम ने किशोरियों को एचपीवी का टीका लगवाने के लिए सलाह दी। स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के लिए 14416 पर संपर्क करने की अपील किया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. हिमांशु मिश्रा, डॉ. संजय कुमार, प्रवीन कुमार राय, वाहिद हुसैन, अटल बिहारी, रवि, प्रेमा राय, जामिल अहमद, रामजी कुशवाहा, सुनील वर्मा, सलोनी, हसमुद्दीन, अशोक कुशवाहा आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed