फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Srimad Bhagwat story and book recitation, Lakshmi Yantra worship started.

Kushinagar News: श्रीमद्भागवत कथा और पोथी पाठ लक्ष्मी यंत्र पूजन शुरू

Sun, 26 May 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Srimad Bhagwat story and book recitation, Lakshmi Yantra worship started.
मथौली बाजार से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व अन्य।
मथौली। चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और पोथी पाठ लक्ष्मी यंत्र पूजन शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मां दुर्गा मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा नगर के सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर, मुड़िला, हरपुर स्थित छोटी गंडक घाट पहुंची, जहां यज्ञाचार्यों ने मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भराया। इसके बाद कलश यात्रा वीरसावरकर नगर, अटल बिहारी वाजपेयी नगर और हनुमत चौक होते मंदिर परिसर पहुंची, जहां आचार्यों ने विधिविधान से यज्ञ मंडप का पूजन कर कलश स्थापित कराया। आयोजक मंडल के राजेंद्र मद्धेशिया ने बताया कि कथा व्यास अंशुमानाचार्य श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। इस दौरान कृष्णावती देवी, दिग्विजय नाथ पांडेय, आदित्य पांडेय, मानवेंद्र प्रताप सिंह, उमेश मद्धेशिया, अखिलेश, मुकेश, मुंद्रिका, विनोद, गौरी शंकर, शिवशंकर, कन्हैया, अरुण, नथुनी, महेंद्र, देवाशीष, राम आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed