फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sputum taken from 20 people in TB health camp

Kushinagar News: टीबी हेल्थ कैंप में 20 लोगों का लिया बलगम

Thu, 16 May 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Sputum taken from 20 people in TB health camp
कसया। निक्षय दिवस पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी यूनिट कसया के मुसहर बस्ती अन्ध्या में बुधवार को सेंटर फॉर हेल्थ रिसर्च एवं इनोवेशन कार्यक्रम एवं टीबी यूनिट के कर्मचारियों के सहयोग से फ्री टीबी हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ। आसपास के गांवों के 105 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर उनकी जांच की गई। 20 लोगों का बलगम लिया गया। सीएचसी की टीम से डॉ गौतम गौरव ने रोगियों का उपचार किया। वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि समय समय पर ग्रामीणों इलाकों में कैंप लगाकर टीबी रोगियों की पहचान करके उनका उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचओ नंदनी मिश्रा एवं प्रियंका सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया गया। एसटीएस शाहिद अंसारी ने संभावित टीबी रोगियों की काउंसिलिंग की।
विज्ञापन

जिला पर्यवेक्षक अमरीष शुक्ला एवं उनकी टीम में समुदाय समन्वयक सतेंद्र कुमार एवं रेडियोग्राफर हरिओम ने 103 मरीजों का एक्सरे किया। इनमें नौ संभावित रोगी एक्सरे में पॉज़िटिव पाए गए। इस दौरान अशोक गुप्ता, एएनएम अंजू गुप्ता, पुष्पा सिंह, संगिनी रीमा पाठक, आशा चिंता देवी,असर्फी, सिरजावती, यशोदा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed