फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sports is as important as studies: Dharmendra

पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी : धर्मेंद्र

Sun, 30 Mar 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 30 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sports is as important as studies: Dharmendra
सुकरौली। बढ़या बुजुर्ग में खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि खेल और शैक्षणिक प्रतियोगिता का मैदान एक ही होता है। अर्जुन की भांति लक्ष्य साधने वाला ही विजयी होता है। पढ़ाई के साथ खेलकूद जरूरी है। समाजसेवी अर्जुन पटेल ने बच्चों को खेल में आगे आने और जिला तथा प्रदेश में स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न गतिविधियों में छात्र-छात्राओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य प्रदीप कुमार ने बच्चों को खेल के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी मेडल प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. विपिन कुमार चौधरी, डॉ. कृष्ण कुमार,रजनीश कुमार शुक्ला, डॉ. राजेश कुमार चौरसिया, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. अर्चना, डॉ. मधुलिका तिवारी, डॉ. कौशल किशोर तिवारी, रविदत्त पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed