फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SpiceJet plane arrived late by an hour

एक घंटे के विलंब से पहुंचा स्पाइस जेट का विमान

Sun, 28 Nov 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
SpiceJet plane arrived late by an hour
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट विमान से उतरते यात्री। - फोटो : KUSHINAGAR
एक घंटे के विलंब से पहुंचा स्पाइस जेट का विमान
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से घरेलू उड़ान का परिचालन स्पाइस जेट एयरलाइंस ने शुरू कर दी है। तय शेड्यूल के मुताबिक रविवार को अपने निर्धारित समय से एक घंटा पांच मिनट विलंब से एसजी-2987 फ्लाइट पहुंची। एयरपोर्ट पर 40 मिनट बाद 3:20 बजे एसजी-2988 दिल्ली के लिए उड़ान भरी। जाते समय भी फ्लाइट अपने निर्धारित समय से एक घंटे 25 मिनट विलंब से उड़ान भरी। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में कोहरा अत्यधिक होने के कारण उड़ान में देरी हुई।
दिल्ली से कुशीनगर की सीधी फ्लाइट सप्ताह में चार दिन शुक्रवार, रविवार, सोमवार व बुधवार को आरंभ हुई है। बीते शुक्रवार को शेड्यूल के मुताबिक उड़ान आरंभ हुआई। उस दिन 56 मिनट देर से विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी थी। स्पाइस जेट का बांबार्डियर क्यू-400 विमान जो 78 सीटर है। उद्घाटन के दिन 75 यात्रियों को लेकर कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरा था और 78 यात्रियों को लेकर यहां से दिल्ली गया था।
विज्ञापन

रविवार को दोनों तरफ से विमान में यात्रियों की संख्या पूरी थी। एयरपोर्ट से जाने वाले यात्रियों के लगेज की स्क्रीनिंग कर व स्टीकर लगाकर विमान में रखे तो वहीं आने वाले यात्रियों के सामानों को अपरन से एराइवल में सुरक्षित उन्हें सौंप दिया। आने-जाने वाले सभी यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गदगद दिखे यात्री
अपने क्षेत्र में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जो भी यात्री आए, वे गदगद दिखे। ज्यादतर यात्री बिहार के गोपालगंज, सीवान व पश्चिमी चंपारण जिले के अलावा कुशीनगर और देवरिया के थे। कुछ यात्री एयरपोर्ट के काफी नजदीक के थे, जो जहाज से उतरने के बाद पैदल ही ट्राली बैग लेकर मस्ती में अपने घर की तरफ निकल पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed