फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Spectators were thrilled with the tricks of the wrestlers

Kushinagar News: पहलवानों के दांव-पेच से रोमांचित हुए दर्शक

Tue, 05 Nov 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Spectators were thrilled with the tricks of the wrestlers
नेबुआ नौरंगिया। नौरंगिया गांव के आईटीआई चौराहे पर स्थित लक्ष्मी मंदिर के परिसर में सोमवार को कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें यूपी और बिहार के अलावा क्षेत्रीय पहलवानों ने दमखम दिखाया। पहलवानों के दांव पेंच को देख दर्शक रोमांचित हो उठे। कुश्ती में करीब तीन दर्जन पहलवानों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अतिथि खड्डा विधायक विवेकानन्द पांडेय व विशिष्ट अतिथि खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे, नेबुआ नौरंगिया प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, नगर पंचायत खड्डा प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता नथुनी कुशवाहा ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। कार्यक्रम संयोजक प्रधान संघ जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। निर्णायक बलवंत यादव और शंखी यादव रहे। संचालन नत्थू यादव उर्फ बड़का बाबू ने किया। इस दौरान रूदल जायसवाल, विपिन कुमार, रजनीश कुमार, दिलीप जायसवाल, रामनिवास तिवारी, रिशु मिश्रा, डॉ. प्रभुनाथ कुशवाहा, परमेश्वर कुशवाहा, सुदर्शन जायसवाल, अखिलेश कुमार, बल्ली यादव और सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed