फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Special voter awareness campaign will run

Kushinagar News: विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलेगा

Mon, 08 Apr 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 08 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Special voter awareness campaign will run
पडरौना। जिले के युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन की तरफ से विशेष जागरूकता अभियान चलेगा। इसमें एनसीसी, स्काउट गाइड और एनएसएस के स्वयं सेवक शामिल होंगे। इसके अलावा स्कूलों में चित्रकला, भाषण और सुलेख आदि प्रतियोगिता समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तैयारी के साथ जुट गया है। जिले में कुल 361 माध्यमिक और 65 डिग्री कॉलेज संचालित होते हैं। इन विद्यालयों में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में चित्रकला, भाषण, सुलेख प्रतियोगिता के अलावा अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसकी जिम्मेदारी डीआईओएस को दी गई है। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा होती है। जिस देश में जितना अधिक मतदान होता है। उस देश का लोकतंत्र उतना ही अधिक मजबूत होता है। लोकतंत्र की मजबूती और देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक मतदाताओं को मतदान के दिन बूथ पर जाकर मतदान करना चाहिए। इसके लिए सभी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए समय सारणी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में एनसीसी, स्काउट गाइड और एनएसएस के स्वयं सेवकों को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी जाएगी। ये स्वयं सेवक गांव-गांव जाकर लोगों को मतदान के लिए शपथ पत्र भरवाएंगे। इसके अलावा जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, उन्हें प्रेरित कर उनका नाम सूची में अंकित कराएंगे। इसके लिए पत्र जारी कर सभी प्रधानाचार्य और प्राचार्याें काे जिम्मेदारी दे दी गई। विभाग की तरफ से इसकी लगातार मानीटरिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed