{"_id":"623767976a77c25185008fc4","slug":"special-train-on-22-march-kushinagar-news-gkp4304831147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर 22 मार्च को चलेगी छपरा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर 22 मार्च को चलेगी छपरा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर 22 मार्च को चलेगी छपरा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन
तमकुहीरोड। 22 मार्च को थावे-तमकुहीरोड और कप्तानगंज के रास्ते एक फेरा के लिए 05103 छपरा-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी। यह ट्रेन होली पर घर लौटे यात्रियों की वापसी में मददगार साबित होगी।
तमकुहीराज रेलवे स्टेशन मास्टर मयंक राजहंस ने बताया कि कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर पूर्वोत्तर रेलवे होली में घर आए लोगों की वापसी के चलते यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से 22 मार्च को मात्र एक फेरा के लिए छपरा-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 22 मार्च को छपरा से 15.00 बजे चलेगी और मसरख, गोपालगंज, थावे, तमकुहीरोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, लुधियाना, जालंधर सिटी होते हुए दूसरे दिन 23 मार्च को 23.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि 22 मार्च को यह ट्रेन 18.28 बजे तमकुहीरोड, 19.05 बजे पडरौना, 19.33 बजे रामकोला और 20.00 बजे कप्तानगंज से होकर गुजरेगी।