फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Spark came out from the straw making machine, tractor burnt

Kushinagar News: भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी, ट्रैक्टर जला

Fri, 04 Jul 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 04 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Spark came out from the straw making machine, tractor burnt
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव अवरही कृतपुरा सिवान में शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे भूसा बनाते समय मशीन में आग लग गई। इसके चपेट में आने से टैक्टर भी धू-धूकर जलने लगा। किसी तरह टैक्टर चालक कूद कर अपनी जान बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर चालक व मालिक का पता लगाने में जुट गई।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव अवरही कृतपुरा निवासी विद्या सिंह के खेत में कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई हो रही थी। उसी दौरान खेत में भूसा मशीन से भूसा बनाया जा रहा था। तभी अचानक भूसा बनाने वाली मशीन में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते उससे पहले आग ने विकराल रूप घारण कर ट्रैक्टर को भी अपने आगोश में ले लिया। ट्रैक्टर चालक किसी तरह ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाया। आग की तेज लपटें देखकर गांव के लोग खेत में पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। बगल का खेत परती होने के कारण आग की लपटें कम हो गईं और आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed