फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sp workesrs protesdte

भाजपा सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी

Sun, 28 Jan 2018 12:05 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 28 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
sp workesrs protesdte
प्रदर्शन - फोटो : amarujala
पडरौना। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ धरना दोपहर बाद समाप्त हुआ।अंत में राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को गलत बताते हुए विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

पडरौना तहसील में सपा के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल अंसारी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता पहुंचे और धरना प्रदर्शन करने लगे। एमएलसी राम अवध यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। किसान बदहाली की दौर से गुजर रहे हैं। इनके कल्याण के लिए केवल घोषणाएं हो रही हैं। धरातल पर एक भी योजना नहीं दिखाई दे रही है। दोपहर बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इसमें पडरौना चीनी मिल का अधिग्रहण कर राज्य चीनी निगम की तरफ से संचालित कराने, गन्ना किसानों का बकाया गन्ना मूल्य दिलाने, गन्ने की हो रही घटतौली बंद कराने, बंद पड़े जिला सहकारी बैंक को अविलंब कराने आदि की मांग की गई। 
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी, पूर्व विधायक बीके मिश्र, कैसर जमाल टिटू, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव, भरत यादव, कमलेश मिश्र, राप्रवेश यादव, बिकाऊ प्रसाद, बनारसी, निजामुद्दीन, कौशल कुमार शुक्ल, राजेश यादव, अखिलेश यादव, शक्तिराज यदव, क्यामुद्दीन हैदर, जहीरूल हसन, चंद्रकांत मिश्र, जहीन अब्बास, चंद्रशेखर तिवारी, रामप्रताप कुशवाहा, रामलखन यादव, अमन सिंह, मनीष यादव समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया कार्यालय के अनुसार शनिवार को तहसील परिसर में पूर्व कैबिनेट मंत्री की अगुवाई में भाजपा सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। साथ ही 18 सूत्री मांग पत्र तहसील प्रशासन को सौंपा। इस दौरान प्रियंका यादव, हसमुद्दीन अंसारी, राजेंद्र यादव, उग्रसेन यादव, मारकंडेय त्रिपाठी, निखिल जायसवाल, रितेश यादव, किरन सिंह, ओमप्रकाश यादव, मनोज तिवारी, डाक्टर शुभम यादव, अवधेश सिंह, अशोक चौधरी, फिरोज आलम, सौरभ अंसारी, देवेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, अखिलेश आर्दि मौजूद रहे।
 हाटा प्रतिनिधि के अनुसार हाटा तहसील परिसर में पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इसमें भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया गया। दोपहर बाद राज्यपाल को संबोधित 21 सूत्री मांग पत्र एसडीएम को सौंपा गया। इस दौरान सुरेंद्र यादव, उर्मिला द्विवेदी, टीपू खान, मार्कंडेय मद्धेशिया, दानिश खान आदि लोग मौजूद रहे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के सुभाष चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय खोले जाने समेत कई मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। 

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व विधायक शंभू चौधरी और पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पर धरना दिया गया। दोपहर बाद 21 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार अशोक कुमार सौंपा गया। इस मौके पर घनश्याम यादव, सुग्रीव प्रसाद, शिप्पू पांडेय, भानू प्रताप साहनी, शालू जायसवाल, महेश भारतीय, महताब अली, लल्लू साह, साहब यादव, उमेश यादव, पिंटू यादव राहुल पांडेय, राजेश यादव, अशोक मद्धेशिया, अलाउद्दीन अंसारी, यादव लाल साहनी, मोती यादव, पंकज शुक्ला, आजाद सिद्दकी, बीरबल यादव, उमेश यादव, अभिजीत पांडेय, राजेश, अब्बास अली, आदि मौजूद रहे। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील मुख्यालय पर पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन दिया। दोपहर बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मधुर श्याम राय, पूर्व विधायक आनंद प्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह, मुहम्मद आलम, जाकिर हुसैन, सुरेश यादव, राकेश यादव, त्रिभुवन जायसवाल, राजेश यादव, शक्तिधर उपाध्याय, पवन राय, मृत्युंजय राय, नीरज पांडेय, विजय यादव, केदार यादव, मंसूर आलम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed