फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP workers paid tribute to the Pulwama martyrs

Kushinagar News: पुलवामा शहीदों को सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 15 Feb 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
SP workers paid tribute to the Pulwama martyrs
खड्डा। नगर के सुभाष चौक पर शनिवार की शाम को श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सपा कार्यकर्ताओं और आम जनमानस ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सपा नेता विजय कुशवाहा ने कहा कि पुलवामा हमला देश के लिए एक दुखद घटना थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। उन्होंने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है। उन्होंने शहीदों के परिवारों के प्रति एकजुटता प्रकट की और देश की एकता, अखंडता और शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में सपा नेता विजय कुशवाहा, अमर जायसवाल, मनोज गुप्ता, राधेश्याम साहनी, शेषनाथ यादव, सुनील यादव, उमेश गुप्ता, योगेंद्र यादव, आचार्य जी, जितेंद्र यादव, कौशल अग्रवाल, आदि समाजवादी लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed