{"_id":"5a15c76a4f1c1b74698bd574","slug":"sp-wearing-helmets-asp-flower-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने पहनाया हेल्मेट, एएसपी ने दिया फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने पहनाया हेल्मेट, एएसपी ने दिया फूल
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
जागरूक करते अधिकारी।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। यातायात माह के तहत बुधवार को पुलिस ने जिले भर में अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियम का पालन करने की अपील की। पडरौना नगर के सुभाष चौक पर एसपी की अगुवाई में बाइक चालकों को हेल्मेट पहनाकर उन्हें सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया गया। कसया के गांधी चौक पर एएसपी ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के पालन की अपील की। इसके अलावा नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने नियम तोड़ने पर 12 वाहनों का चालान किया।
सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि घर से निकले हर व्यक्ति का परिवार के लोग सुरक्षित वापस आने तक इंतजार करते हैं। थोड़ी सी जल्दबाजी और लापरवाही के चक्कर में लोग यातायात नियमों की अनदेखी कर बैठते हैं। इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ती है। इस अवसर पर एसपी ने बिना हेल्मेट वाहन चला रहे लोगों को हेल्मेट पहनाकर यातायात नियमों के पालन की नसीहत दी। इस मौके पर कोतवाल डाक्टर विनय राय, सीओ तेज प्रताप सिंह, महिला एसओ विभा पांडेय, टीएसआई परमहंस यादव समेत कई लोग मौजूद थे।
कसया कार्यालय के अनुसार गांधी चौक पर एएसपी हरगोविंद मिश्र ने 50 से अधिक वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के पालन का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन हमारी जिंदगी के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी सुरक्षित बनाते हैं। इस मौके पर एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, एसओ गजेंद्र राय, कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने हेल्मेट और सीट बेल्ट डे के अवसर पर थाना क्षेत्र के पकड़ियार, क्रांति चौराहा, कोटवां, सेखुई, नौरंगिया आदि चौराहों पर वाहन चेकिंग किया। एसओ दिलीप पांडेय ने बताया कि इस अभियान के तहत 12 गाड़ियों का चलान काटा गया और 5300 रूपये समन शुल्क वसूला गया। इस मौके पर एसआई रामआश्रय यादव व होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।