फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP Student Wing launched a membership drive.

Kushinagar News: सपा छात्र सभा ने चलाया सदस्यता अभियान

Thu, 24 Sep 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
SP Student Wing launched a membership drive.
पकवाइनार। बुद्ध पीजी कॉलेज के प्रवेश द्वार पर समाजवादी पार्टी का छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता व सदस्यता अभियान बुधवार को चलाया गया। इससे करीब 500 सौ छात्र-छात्राओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। अभियान के तहत कुशीनगर सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष मुकेश यादव व छात्र नेता विश्वजीत कुमार बिरजू ने बुद्ध पी जी कॉलेज के गेट पर टेंट लगाकर छात्र छात्राओं को समाजवादी पार्टी के नीतियों व सिद्धांतों को बताते हुए समाजवादी पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी की सरकार में छात्र हित में किए गए कार्यों को बताया और कहा कि प्रदेश में लगभग 15 लाख छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण किया गया। इसके अलावा कन्याविद्या धन योजना के तहत 12वीं पास गरीब परिवार की छात्राओं को एकमुश्त 30 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई। उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया गया। इस दौरान राहुल सिंह, अमित दिवाकर, आदित्य गुप्ता, डब्लू यादव, सर्वेश यादव आदि लोग मौजूद रहे। संवादड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed